राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक के आवेदन 31 मई तक मंगाए
कोरबा| युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधिनस्थ स्वायप्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र के तहत राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों के आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि तक पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। अब आनलाईन व आफलाईन आवेदन 31 मई तक कर सकते हैं।