खाली पदों पर पदोन्नति, पदांकन कार्रवाई 19 को
कोरबा| कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के 296 रिक्त पदों पर पदोन्नति, पदांकन संबंधी कार्रवाई के लिए 19 अप्रैल की तिथि निर्धारित किया है। काउंसलिंग स्थल, सूची की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिले मे 513 माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के 296 पद खाली हैं। प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति के लिए 19 मार्च को प्रधानपाठक मा. शाला पद के लिए काउंसलिंग प्रस्तावित थी।