कोरबा| बालको-कोरबा रोड पर ढेगुरनाला पुल के समीप श्मसान घाट से अवैध खनन करते हुए कोयला चूरा निकाल लिया गया। इस दौरान कई कब्र को भी नुकसान पहुंचाया गया। मामले की शिकायत के बाद जहां प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वहीं अवैध खनन के दौरान हुए गड्ढे को मिट्टी डालकर लेवल किया जा रहा है।