योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण: देवांगन
कोरबा| कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुटा में संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन ने पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने आह्वान किया। गांव के लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी। संसदीय सचिव देवांगन ने आगे कहा कि ग्राम पंचायत भवन के निर्माण से निश्चित ही शासकीय कार्य में प्रगति आएगी, आम जनता को कार्य करने में और आसानी होगी। पिछले माह ही ग्रामवासियों ने पंचायत भवन बनाने की मांग की गई थी और उनकी यह मांग पूरी हो गई है। पूर्व में भी करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। सीसी रोड निर्माण, पुल पुलिया निर्माण सहित मूलभूत सुविधाएं क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई हैं। आने वाले समय में और भी विभिन्न विकास कार्य इस क्षेत्र में होंगे। पिछले 14 साल से गरीबों को खाद्यान्न योजना के माध्यम से चावल वितरण किया जा रहा है।