शहीदों को याद कर एनटीपीसी में मना अग्निशमन सेवा दिवस
जमनीपाली| केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, इकाई केएसटीपीपी के तत्वावधान में अग्निशमन सेवा दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमाण्डेंट एवं प्रबंधक बीके यमुना ने किया। अतिथियों के साथ केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में शहीदों को पुष्पचक्र व श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। सिन्हा ने सभी को अग्नि सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाए। साथ ही उसके प्रचार प्रसार के लिए पुस्तक का विमोचन किया। अंत में अग्निशमन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।