पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर एंड सेफ्टी काॅलेज से वंचित विद्यार्थियों ने एसपी से की शिकायत

फायर एंड सेफ्टी काॅलेज से वंचित विद्यार्थियों ने एसपी से की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के नाम पर लाखों रुपए लेकर परीक्षा के समय मान्यता रद्द होना बताया जा रहा है। इससे छात्रों की फीस के नाम पर राशि डूबने तो उनका एक साल बेकार होने जा रहा है। जिसकी एसपी से शिकायत की है। छात्रों ने अपनी रकम वापस दिलाने का गुहार भी लगाई है।

फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बताया कि एनएएफसी नागपुर फायर सेफ्टी इंजीनियरिंग कॉलेज की शाखा ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग में स्थित है। छात्र विजेंद्र ने कहा कि संस्था की ओर से कॉलेज में शिक्षा के बाद निश्चित रोजगार का प्रलोभन दिया जाता है और एडमिशन के लिए प्रत्येक छात्र से 55 हजार रुपए लिए जाते हैं। इसी तरह कोरबा, बालको, कटघोरा, पाली सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से फीस के नाम पर लाखों रुपए वसूले गए। जून 2017 में दाखिला लेने के बाद कुछ दिनों तक शिक्षा दी गई। छात्रों के अनुसार 9 अप्रैल को एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल में आए मैसेज में एनएएफएस नागपुर की कोरबा ब्रांच को बंद करने की सूचना थी। मुख्य शाखा में फोन पर कॉलेज के संबंध में जानकारी मांगी गई, तो कोरबा ब्रांच को बंद करने की जानकारी मिली। कॉलेज की ओर से पिछले दिनों जिले के संयंत्रों में ट्रेनिंग की जानकारी दी गई थी। ट्रेनिंग के बाद जून 2018 में परीक्षा होना तय किया गया था। शनिवार को छात्रों ने एसपी से शिकायत की है। शिकायत करने वालों में विक्की शाह, दिलीप, विजेंद्र, महेंद्र, गुलाब सिंह, अभिमन्यु, राजेश, रजत सहित अन्य छात्र शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...