पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा और बाइक रैली

परशुराम जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा और बाइक रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक श्रीराम जानकी मंदिर सीतामढ़ी स्टेशन रोड पर हुई। जिसमें समाज की एकता, समरसता, वर्ग के उत्थान को लेकर चर्चा हुई। साथ ही पशुराम जयंती पर 18 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा झांकी के साथ निकालने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व महासभा के युवा बाइक रैली निकालकर लोगों को जयंती का संदेश देंगे।

परशुराम की झांकी श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर, सीएसईबी चौक से आईटीआई चौक होते हुए सुभाष चौक पहुंचेगी। जहां से शोभायात्रा निकाली जाएगी। घंटाघर ओपन थिएटर में भगवान परशुराम की आरती के साथ यात्रा का समापन होगा। कार्यक्रम का समापन खिचड़ी प्रसाद बांटकर किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से महासभा के पुरोहित प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष वेदभूषण द्विवेदी, प्रदेश महासचिव शिवानंद झा, प्रदेश सचिव उमाशंकर दुबे, जिलाध्यक्ष हेमंत दुबे, जिला मजहासचिव भूपेंद्र शुक्ल शास्त्री, निरंजन तिवारी, नागेंद्र शर्मा, पिंटू तिवारी, अतुल मिश्रा, मणीशंकर मिश्र, राममूर्ति दुबे, सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण वाटिका मंे कार्यक्रम 18 को

कोरबा|
18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राहम्ण समाज, राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज, विप्र समाज का कार्यक्रम ब्राहम्ण वाटिका में होगा। सर्व ब्राहम्ण समाज के अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से मनाया जाएगा। दोपहर 3 बजे से सुभाष चौक से घंटाघर तक बाइक रैली व पदयात्रा करते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...