पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान का ताला काटकर 70 हजार रुपए का सामान किया पार

दुकान का ताला काटकर 70 हजार रुपए का सामान किया पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| कटघोरा नया बस स्टैंड के पास स्थित गोरे पान दुकान को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। जहां दुकान का ताला काटकर गल्ले में रखा नगदी 10000 रुपए व लगभग 60000 रुपए का सामान पार कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। कटघोरा थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर में बस स्टैंड समेत मुख्य मार्ग के आसपास की दुकानों में अक्सर चोरी की घटना हो रही है। जिसके कारण व्यापारी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। साथ ही पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठ रही है।

खबरें और भी हैं...