बोलेरो की टक्कर से दाे ग्रामीण गंभीर, रेफर
बोलेरो की टक्कर से दाे ग्रामीण गंभीर, रेफर
कोरबा| बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर कटघोरा के सुतर्रा बाजार के पास शनिवार की देर शाम एक तेजरफ्तार बोलेरो के चालक ने सकेरी निवासी गोलू व सीनू नामक दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी। वे सुतर्रा के एक दुकान में काम करते हैं। उन्हंे कटघोरा अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोसाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।