केडीसीए का निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर एक मई से
कोरबा| डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहर के विभिन्न खेल मैदानों में किया जाएगा। जहां सभी वर्ग व आयु के इच्छुक खिलाड़ी पंजीयन करा सकते हैं। केडीसीए के सचिव बीबी ने बताया दिनेश मिश्रा, बीवी साहू, एमबी पटेल, शैलेश गोयल, विकास सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा। शिविर 1 से 31 मई तक लगेगा।