पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों से बालको ले रहा अधिक फीस: एकता मंच

बच्चों से बालको ले रहा अधिक फीस: एकता मंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| बालको कर्मचारी एकता मंच ने आरोप लगाया है कि बालको प्रबंधन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को दिए गए शिक्षण संबंधी अंडरटेकिंग नियमों का उल्लघंन करते हुए डीपीएएस स्कूल में पड़ने वाले बालको कर्मचारियों के बच्चों से मनमाने फीस की वसूली कर रहा है। एकता मंच ने इसे लेकर प्रबंधन के खिलाफ कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत की है।

एकता मंच ने मांग की है कि 3 दिन में इस पर कार्रवाई नहीं होने पर बालको कर्मचारी परिवार सहित आंदोलन केे लिए बाध्य हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी बालको प्रबंधन व प्रशासन की होगी। एकता मंच ने अपने पत्र में कहा कि बालको कर्मियों के आश्रित बच्चों की बेहतर ढंग से पढ़ाई-लिखाई हो सके इसके लिए बालको में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना 1975 में की गई था, जहां 35 वर्ष तक कर्मियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा साधारण शुल्क पर प्रबंधन की ओर से दिया जा रहा था। लेकिन 2011 में बालको प्रबंधन ने कर्मचारियों से दस्तावेज तैयार कर बिना कर्मियों को जानकारी दिए केंद्रीय विद्यालय संगठन व मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के समक्ष केंद्रीय विद्यालय (नंबर-1) को आधारहीन कारणों का उल्लेख करते हुए बंद किए जाने का प्रस्ताव प्रेषित किया था। इस पर मंत्रालय ने आगे भी बेहतर शिक्षा सहित अन्य विषयों पर अंडरटेकिंग बालको प्रबंधन से मांगा था। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन व एचआरडी मंत्रालय ने बालको के प्रपोजल पर स्वीकृति प्रदान किया था। बाद में प्रबंधन ने इसका उल्लंघन करते हुए बच्चों से मनमानी स्कूल फीस लेना शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...