पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदले मौसम से बिजली की मांग घटी तो कम लोड पर चले प्लांट

बदले मौसम से बिजली की मांग घटी तो कम लोड पर चले प्लांट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| गर्मी की शुरुवात में जहां बिजली की मांग 3800 मेगावाट से अधिक पहुंच रही थी वहीं पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के चलते बिजली की मांग में कमी आई है। रविवार को कई औद्योगिक क्षेत्रों में छुट्टी के कारण भी बिजली की मांग में और भी ज्यादा कमी रही। बिजली की मांग में कमी आने के चलते जिले के पावर कंपनी के बिजली प्लांटों को अन्य दिनों से कम लोड पर चलाया गया। हालांकि इसके बाद भी 550 मेगावाट तक बिजली ज्यादा उपलब्ध थी। इससे कंपनी को राहत मिली है। राज्य पावर जनरेशन कंपनी के अधिकांश प्लंाटों में बिजली उत्पादन में सुधार की िस्थति है। जिसके कारण मांग की अपेक्षा बिजली आपूर्ति का दबाव जनरेशन कंपनी पर भी नहीं है। रविवार को पिकलोड आवर में बिजली की मांग 2600 मेगावाट पर रही, जबकि उपलब्धता 3150 मेगावाट तक थी। इस तरह मांग से 550 मेगावाट ज्यादा बिजली उपलब्ध रही। बिजली की डिमांड कम होने से बांगो हाइडल प्लंाट पर पर भी लोड कम हुआ है। बिजली की कमी की िस्थति में जरूरत के अनुसार बांगो हाइडल प्लांट के 40-40 मेगावाट की इकाई से उत्पादन किया जाता है। वितरण विभाग के अनुसार मौसम मंे बदलाव के बीच बिजली की एवरेज डिमांड के बीच पहुंच रही है। इसलिए अधिक दबाव नहीं है।

खबरें और भी हैं...