पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 पैसेंजर ट्रेन की सवारी पहुंची स्टेशन, बढ़ी भीड़

3 पैसेंजर ट्रेन की सवारी पहुंची स्टेशन, बढ़ी भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की घोषणा के बाद रविवार को सुबह 8 बजे की पैसेंजर व दोपहर 1.37 बजे की मेमू लोकल नहीं गई। इन दोनों के बीच 11.25 बजे गेवरारोड-बिलासपुर पैसेंजर बनकर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में समान्य दिनों की तुलना में काफी भीड़ रही।

इस ट्रेन के साथ दो अन्य ट्रेन के यात्रियों के स्टेशन पहुंचने से गहमा गहमी का माहौल रहा। इससे यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को जो स्थिति रेलवे स्टेशन कोरबा में रही वह अगले 46 दिन तक रहने वाली है। इसे देखते हुए ट्रेन में सफर करने वालों को प्लानिंक के तहत यात्रा करनी होगी। भीड़ से बचने बस व कोई अन्य विकल्प चुन सकते हैं। नहीं तो स्टेशन से बगैर यात्रा किए वापस भी लौटना पड़ सकता है। यात्रियों की दृष्टि अहम जिन 3 पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया है उसके बाद मात्र 2 पैसेंजर ट्रेन ही बचती है। वह भी सुबह 6 बजे की ट्रेन छुटी तो साढ़े 5 घंटे बाद दूसरी मिलेगी। इसके बाद कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। यही कारण था कि रविवार को स्टेशन में समान्य दिनों की तुलना में भीड़ यात्रियों की नजर आई।

खबरें और भी हैं...