पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रेकर में उछलकर बाइक दीवार से टकराई युवक की मौत, रातभर वहीं लटका रहा शव

ब्रेकर में उछलकर बाइक दीवार से टकराई युवक की मौत, रातभर वहीं लटका रहा शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| कोरबा-हरदीबाजार

हरदीबाजार चौकी अंतर्गत मलगांव निवासी पूर्व कोटवार विश्राम सिंह चौहान का बेटा मनोज (23) शनिवार की रात 9.30 घर से बाइक लेकर रलिया की ओर गया था। देर रात लौटते समय उसकी बाइक की रफ्तार अधिक थी। अमगांव मोड़ के पास बने ब्रेकर से उसकी बाइक उछल गई, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और वह बाइक समेत सीधे मोड़ से आगे महिपाल के घर की दीवार से जा टकराया। इससे मनोज का सिर फट गया। अधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह जब महिपाल बाड़ी की ओर पहुंचा तो उसके होश फाख्ता हो गए। बाड़ी की दीवार पर रक्तरंजित शव नजर आ रहा था। जब बाहर की ओर जाकर देखा गया तो एक्सीडेंटल केस होने का पता चला।

निगेटिव न्यूज

सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

मृतक मनोज

दुर्घटना स्थल पर पड़ा शव व क्षतिग्रस्त बाइक लगी भीड़।

अंधे मोड़ से हादसा, बचने के लिए बनाया नाली

घटना स्थल अंधा मोड़ है। जहां पूर्व में कई भारी वाहन पलट चुके हैं। बाइक सवार दो लोगाें की मौत भी हो चुकी है। एक बार तेजरफ्तार ट्रेलर सड़क से उतरकर महिपाल सिंह के बाड़ी का दीवार तोड़ते हुए आंगन तक पहुंच गई थी। घटना में आंगन में झाड़ू लगा रही महिपाल की बेटी बाल- बाल बच गई थी।

शादी के लिए परिवार खोज रहा था रिश्ता: मनाेज 4 भाई व 2 बहनों में बड़ा मंझला पुत्र था। परिवार वाले उसके शादी के लिए रिश्ता खोजने मंें लगे थे। इस साल उसकी शादी करने की प्लानिंग बनी थी। शादी से पहले कमाने-खाने के लिए मनोज ने दो दिन पहले ही ट्रेलर चलाना शुरू किया था।

ब्रेकर बनाया पर संकेतक नहीं लगाया इसलिए धोखा

हरदीबाजार के साथ जिले की थाना-चौकी में पुलिस ने सर्वे कर एक्सीडेंट रोकने दुर्घटनाजन्य स्थल पर ब्रेकर बनवाए। अमगांव मोड़ भी दुर्घटनाजन्य क्षेत्र है। इसलिए वहां पर भी ब्रेकर बनाया। पर एसईसीएल समेत अन्य विभाग ने संकेतक लगाने पर ध्यान नहीं दिया। इससे ब्रेकर का दूर से पता नहीं चलता है और लोग हादसे का शिकार होते हैं।

खबरें और भी हैं...