कोषालयीन कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 18 को करेंगे हड़ताल
भास्कर संवाददाता| बैकुंठपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय कोषालयीन कर्मचारी संघ ने कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपते हुए 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अप्रैल को सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन की बात कही है । 5 फरवरी को प्रदेशभर के कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया था ।इसके 2 महीने बाद कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की गई। संचालक द्वारा 10 दिनों के भीतर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की गई है। इस से समस्त कर्मचारियों में आक्रोश है ।प्रदेश संगठन से मिले निर्देश के अनुसार आगामी 18 अप्रैल को जिला कोषालय कोरियाए उप कोषालय मनेंद्रगढ़ एवं जनकपुर में कार्यरत उक्त सभी कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। संघ के जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि कोषालय कर्मियों की वेतन विसंगति दूर करने ए परीक्षा के माध्यम से 20 एवं कोषालयिन लीपिको को पदोन्नति के माध्यम से 30 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की गई है ।इसके साथ ही साथ सहायक ग्रेड.2 से सहायक ग्रेड 1 में रिक्त पदों सहायक ग्रेड.2 को समयमान वेतनमान दिए जाने की मांग की गई है । संघ अध्यक्ष राहुल मिश्रा व प्रदेश सचिव अनुराग सोनी ने जारी बयान में कहा है कि 18 अप्रैल के पूर्व उनकी मांग नहीं मानी जाती तो जिले भर के सभी को एवं सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे।