पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्तर कोरिया की मुलाकात रद्द करने की धमकी पर बोले ट्रम्प हम देखेंगे आगे होता है क्या

उत्तर कोरिया की मुलाकात रद्द करने की धमकी पर बोले ट्रम्प- हम देखेंगे आगे होता है क्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगले माह प्रस्तावित मुलाकात रद्द करने की उत्तर कोरिया की धमकी पर कहा है कि वे इस मामले को देखेंगे। ट्रम्प ने कहा कि मुलाकात रद्द करने की धमकी पर अभी उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया है। इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिरोमोनोविच के स्वागत कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही। यह पूछे जाने पर किम जोंग उन झांसा दे रहे हैं, ट्रम्प ने कहा, “हम यह देखेंगे कि होता क्या है?’

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास पर आपत्ति जताते हुए मुलाकात रद्द करने की धमकी दी थी। उत्तर कोरिया ने इस युद्ध अभ्यास को खत्म करने और परमाणु निरस्त्रीकरण के उसके निर्णय पर अमेरिका की ओर से अनावश्यक बयानबाजी से बचने की बात कही है। ट्रम्प और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात प्रस्तावित है। मुलाकात को रद्द करने की उत्तर कोरिया की धमकियों के बावजूद अमेरिका 12 जून के शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहा है। ट्रम्प अौर उनकी टीम किम जोंग उन से मुलाकात के दौरान होने वाली बातचीत के प्रमुख मुद्दों की सूची बना रहा है। इसके साथ ही यह भी प्लान किया जा रहा है कि इस दौरान कौन, कहां बैठेगा? एजेंडा क्या होगा? क्या दोनों नेता एक साथ भोजन करेंगे?

खबरें और भी हैं...