पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेडियोग्राफर का तबादला होने से मनेंद्रगढ़ सीएचसी में 15 दिन से एक्स रे सुविधा बंद

रेडियोग्राफर का तबादला होने से मनेंद्रगढ़ सीएचसी में 15 दिन से एक्स-रे सुविधा बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|मनेंद्रगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में रेडियोग्राफर के स्थानांतरण के बाद पिछले एक पखवाड़े से एक्स-रे कक्ष में ताला लगा हुआ है, जिससे गंभीर मरीजों के साथ ही पुलिस को भी एमएलसी आदि में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिले के जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारियों का बयान यह दर्शाता है कि उन्हें आम मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं से सरोकार नहीं है।

एक ओर प्रदेश के मुखिया सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर होने का दवा कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ उनके किए गए वायदे भी अधूरे ही हैं। 1 मई को मजदूर दिवस पर मनेंद्रगढ़ आए सीएम ने अतिशीघ्र सीएचसी में आईसीयू की सुविधा शुरू कराने घोषणा की थी वह पूरी नहीं हुई है। उल्टे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में रेडियोग्राफर फिरोजा शाहीन अली जुलाई 2016 से पदस्थ थीं उनका बैकुंठपुर जिला अस्पताल तबादला कर दिया गया। जहां पर पहले से ही दो कर्मचारी हैं। होने के कारण सीएमएचआे के आदेश पर भारमुक्त कर दिया गया है जबकि ट्राईबल एरिया में बिना रिलीवर के कार्यमुक्त नहीं करने के आदेश हैं बावजूद इसके रेडियोग्राफर को कार्यमुक्त कर दिया गया है। रेडियोग्राफर का पद रिक्त होने के कारण पिछले करीब 15 दिनों से एक्स-रे कक्ष बंद है। मरीजों को एक्स-रे के लिए बाहर जाना पड़ रहा है जहां उन्हें मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। मरीजों का कहना है कि सरकार भले ही स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी व सुधार का दावा कर रही है, लेकिन वास्तविकता में आज भी सरकारी अस्पताल में सुविधाएं पाने के लिए मरीजों को मशक्कत करनी पड़ती है। एक्स-रे कक्ष में ताला जड़ा होने के चलते आर्थो के मरीजों को बाहर से एक्स-रे कराना पड़ रहा है। गंभीर चोट के चलते अस्पताल आने वाले मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है।

एक्स-रे रूम में पड़ा ताला

सीएमएचओ बोले- रिलीव करना मेरी मजबूरी

जिला अस्पताल जहां पहले से ही दो रेडियोग्राफर पदस्थ हैं वहां सीएचसी मनेंद्रगढ़ में पदस्थ एक और रेडियोग्राफर का तबादला आखिर क्यों कर दिया गया है, क्या सीएचसी मनेंद्रगढ़ जहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज अपना इलाज कराने के लिए आते हैं उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं से जिम्मेदार अधिकारियों का कोई सरोकार नहीं है। जब यह सवाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया डॉ. एसएस पैकरा से किया गया तो उन्होंने कहा कि शासन के आदेश से ट्रांसफर हुआ है, रिलीव करना हमारी मजबूरी है।

एमएलसी के लिए बैकुंठपुर जाते हैं पुलिसकर्मी

रेडियोग्राफर के अभाव में सरकारी अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा बंद हो जाने पर अन्य मरीज बाहर निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं, बड़ी बात यह कि पुलिस केस के कई मामलों में लोगों को एमएलसी कराने किराया लगाकर जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर की दौड़ लगानी पड़ रही है, क्योंकि शासकीय चिकित्सकों की ही एमएलसी रिपोर्ट मान्य है।

खबरें और भी हैं...