पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करदेवां में बाबा साहब की जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप मंे मनी

करदेवां में बाबा साहब की जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप मंे मनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत कदेरवां के भवन प्रांगण मंे आदिवासी विकास विभाग कोरिया के तत्वधान मंे बाबा साहब अंबेडकर की जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप मंे मनाई गई। मंडल अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय ने सामाज मंे समरस्ता फैलाने वाले संविधान के निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। लखनलाल श्रीवास्तव ने कहा आज का दिन खुशनुमा है, आज सामाजिक समरस्ता का जो ताना बाना है इसकी नींव डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने डाली वे प्रखर विद्वान थे। देश के विकृतियांे को सुधारने उनका विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम मंे 20 बैगा परिवारांे को छाता और रेडियो बांटा गया। दोपहर लगभग 2 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बीजापुर से लाईव भाषण रेडियो मंे सबने सुना। कार्यक्रम के बाद प्राशा कदरेवां मंे विधायक एवं कार्यक्रताआंे ने ग्रामीणांे के साथ समरस्ता भोज कर भोजन भी परोसा। प्राशा कदरेवां मंे 3 बोर हैं जिसमंे से मात्र 1 ही चलता है। वह भी कुछ देर चलने के बाद बंद हो जाता है। बाकी 2 सुख गए हैं। ग्रा. कदरेवां मंे पानी की विकट समस्या है। ग्रामीण भी विधायक से हैंडपंप की मांग करते दिखे। वर्तमान मंे टैंकर के द्वारा जल आपूर्ति की जा रही है । कार्यक्रम मंे विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल श्रीवास्तव आदिवासी सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल, सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

गांव के सरपंच ने महिलाओं को टोकरी देकर किया सम्मानित
सोनहत| ब्लाक मुख्यालय में शनिवार को अम्बेडकर जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने पुष्प माला चढ़ाकर दीप जलाया। जिसमे ग्राम सभा प्रभारी ओपी जाय सवाल ने ग्राम सभा के प्रमुख एजेंडे को पढ़कर लोगो को सुनाया। 9 से 14 अप्रैल तक विकासकर्ता, विकास गढ़ता, अपना कोरिया के तहत विभिन्न मांगो, समस्याओ को लेकर जमा किये आवेदनो की संख्या का विभागवार लोगो को बताया गया। इस दौरान महिला बाल विकास द्वारा कुपोषित बच्चे को सुपोषित बंनाने वाली माता केशुबाई को सरपंच उदयराज सिंह एवम् उपसरपंच रुद्रप्रताप सिंह द्वारा सामान से भरी टोकरी देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...