पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शर्मा हॉस्पिटल बैकुंठपुर में वनांचल रामगढ़ की महिला की सफल सर्जरी

शर्मा हॉस्पिटल बैकुंठपुर में वनांचल रामगढ़ की महिला की सफल सर्जरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैकुंठपुर| जिला मुख्यालय बैकुंठपुर, पैलेस रोड स्थित शर्मा हॉस्पिटल में सोनहत विकासखण्ड के रामगढ़ की 45 वर्षीय महिला इंद्रकुवंर पति रनजोर का सफल ऑपरेशन हुआ। उक्त मरीज विगत कई वर्षों से अपनी बीमारी एवं उसके इलाज के लिए काफी परेशान थी। बीमारी की वजह से महिला व उसके परिजनों पर मानसिक एंव आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा था। इंद्रकुवंर को गर्भाशय संबधित बीमारी - सर्वाइकल पॉलिप, बल्की यूटरस से ग्रसित थी। जिसके इलाज के लिए उसे कोरिया से बाहर बड़े शहरों में जाकर इलाज कराने में ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ता। वहीं बीमारी का पता चलते ही, मरीज एवं उनके परिजनों की सहमति उपरांत शर्मा हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ रजनी शर्मा, डॉ राकेश कुमार शर्मा एंव टीम के द्वारा सफल सर्जरी की गयी।

खबरें और भी हैं...