वार्ड 9 के लोगों को उपलब्ध कराया पानी
चिरमिरी| चिरमिरी क्षेत्रांतर्गत गर्मी के मौसम शुरु होने के बाद ही नगर निगम और एसईसीएल के द्वारा शुद्ध पेयजल सहित निस्तारी के लिए समुचित मात्रा में पानी उपलब्ध न कराने के कारण सोमवार को वार्ड 9 कोरिया कॉलरी संतोषी मंदिर, स्कूल दफाई, मलमा दफाई एवं बड़ा बाजार के वार्ड 29 इंद्रा नगर में रहवासियां की मांग पर लखनलाल श्रीवास्तव द्वारा अपने पानी टैंकर के माध्यम से लोगों को पेयजल मुहैया कराया गया। जल संकट की समस्या नगर पालिक निगम चिरमिरी और एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के प्रबंधन सहित जन प्रतिनिधियों के द्वारा अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेने के कारण आ रही है। जिलसे निजात दिलाने की लोगों ने मांग की है।