पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोषालय कर्मियों की कलमबंद हड़ताल आज

कोषालय कर्मियों की कलमबंद हड़ताल आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैकुण्ठपुर| छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज बुधवार को कोषालय कर्मी जिले में कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व में 5 फरवरी को भी काली पट्टी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद संचालक कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा 15 दिवस के भीतर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया। लेकिन 2 महीने बीत गए, लेकिन मांग पूरी नही हुई। अब एक बार फिर आक्रोशित कोषालय कर्मी आज अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला कोषालय कोरिया सहित उप कोषालय मनेन्द्रगढ़ व जनकपुर के भी कर्मचारी साथी इस एक दिवसीय हड़ताल में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...