मलेरिया कर्मियों ने कलेक्टर से की सलाहकार की शिकायत
बैकुण्ठपुर| मलेरिया कर्मचारियों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपकर कोरिया शाखा के अंतर्गत अधीनस्थ कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताडित किए जाने के संबंध में त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया है।
कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि मलेरिया सलाहकार द्वारा मलेरिया शाखा के अंतर्गत ब्लाक स्तर पर नियुक्त कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन करने से परेशान किया जाता है। उनके द्वारा नित्य कर्मचारियों के कार्य में हस्ताक्षेप किया जाता है तथा किसी न किसी बहाने कर्मचारियों की शिकायत की जाती है। इससे सभी कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हैं। ऐसी स्थिति में मलेरिया कर्मचारी सुचारू रूप से अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इस बारे में मलेरिया शाखा बैकुण्ठपुर के लेखा सहायक पलक कक्कड़, डाटा एंट्री आपरेटर राम कुमार आण्डिल, प्रभारी एमआई सुनेश्वर राम सोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहत के मलेरिया तकनीकी र|ेश शुक्ला समेत अन्य कर्मचारियों ने कलेक्टर से मामले की जांच कर कार्यवाही का अनुरोध किया है।