पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरिट में शामिल जिले के होनहार विद्यार्थियों का सीएम ने किया सम्मान

मेरिट में शामिल जिले के होनहार विद्यार्थियों का सीएम ने किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेहतर परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सीएम ने किया सम्मान।

भास्कर संवाददाता|मनेंद्रगढ़/अनूपपुर/डोला

कोरिया जिले में कक्षा दसवीं और बारहवीं में प्रावीण्य सूची में विशिट स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं प्रमाण पत्र देकर उन्हें समानित किया।

समानित होने वाली हायर सेकंडरी की छात्राओं में सरस्वती शिशु मंदिर सरभोका से नेहा मिश्रा 92.8 प्रतिशत, सोनल गुप्ता शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल 91.2 प्रतिशत, आंचल सिंह यमुना प्रसाद शास्त्री स्कूल खोंगापानी 90.2 प्रतिशत, जूही परवीन शास. कन्या हायर सेकंडरी स्कूल (शिक्षा विभाग) 93 प्रतिशत तथा हाई स्कूल से रिशिका जैन विजय इंगलिश मीडियम स्कूल 90.17 प्रतिशत, शिव कुमार सरस्वती शिशु मंदिर झगराखांड 89.83 प्रतिशत, कामिनी मौर्य सेंट जोसेफ कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल झगराखाण्ड 89.66 प्रतिशत उपस्थित थीं। यह भास्कर की खबर का असर रहा कि सेंट जोसेफ कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नार्थ झगराखांड की होनहार छात्रा कामिनी पिता कौशल मौर्य का भी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान हुआ। कोरिया जिले की वरीयता सूची में छात्रा कामिनी का 10वां स्थान रहा, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से उसके स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर पटना की छात्रा कु. प्रियंका पिता तपेश्वर सिंह का नाम अंकित हो गया। छात्रा कामिनी ने 17 मई को जिला शिक्षाधिकारी कोरिया को पत्र लिखकर कोरिया जिले की वरीयता सूची में उसका नाम संशोधन किए जाने हेतु आग्रह किया जिसे भास्कर ने 18 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

ग्राम पंचायत डोला के शासकीय हाई स्कूल 10वीं मंे पढ़ने वाले रंजीत कुमार सेन और हेमा ने अच्छे अंक प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया। इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा ने उन्हें सम्मानित किया। रंजीत ने 10वीं कक्षा में 500 में 456 अंक प्राप्त कर वही गणित मे 96 अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। रंजित के पिता अमाडाँड ओसीएम के पास चाय की दुकान चलाते है। वही न्यूडोला निवासी हेमा प्रजापति पिता तुलसी प्रजापति नवशिक्षा ज्योति मे पढ़ाई करते हुए 500 में 388 अंक प्राप्त किया। सम्मान समारोह के अवसर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव मिश्रा, गजेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुशील गौतम, अयोध्या सिंह, भुसन यादव, पंकज, राहुल सुंदरलाल माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...