पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के लिए बहुत कुछ किया: रमन

किसानों के लिए बहुत कुछ किया: रमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|बैकुण्ठपुर

जिले के चिरमिरी में विकास यात्रा के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चिरमिरी के श्यामली हिल्स गेस्ट हाऊस में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश और आंधी तूफान के बावजूद भी जिस प्रकार खड़गवां और चिरमिरी की जनता ने उनका स्वागत किया वह उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर राहुल को विकास देखना है तो उन्हें कहीं खोजने की जरूरत नही है। वे छग के किसी भी ग्राम पंचायत अथवा शहर में आकर विकास देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शुक्रवार से कोरिया जिले के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री ने रोड शो और आम सभा के दौरान जहां प्रदेश में चौथी बार सरकार बनने का दावा किया। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षो के दौरान किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए ही विकास यात्रा का आयोजन किया गया है। यह विकास यात्रा नहीं बल्कि तीर्थ यात्रा है। उन्होंने कहा कि कल की विकास यात्रा से मुझे कई रोमांचक अनुभव मिले। इतनी आंधी और बारिश के बावजूद भी हजारों लोग आयोजन स्थल में खड़े थे। मुझे इसका अनुमान नहीं था कि इतने आंधी तूफान के बावजूद इतनी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं। इस मौके पर मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लम्हों ने खता की है सदियों ने सजा पाई। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस का नेतृृत्व था। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आज देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। लेकिन उसके बावजूद कांग्रेस के लोग विकास खोजो यात्रा निकाल रही है। राहुल के नेतृत्व में आज कांग्रेस कहां पहुंच गई है इसका आंकलन उन्हें खुद ही करना चाहिए। भाजपा ने छग के किसानों के लिए बहुत कुछ किया है।

खबरें और भी हैं...