भास्कर संवाददाता|बैकुण्ठपुर
कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया के ग्राम घुघरा विकासखण्ड सोनहत में एक दिवसीय कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित किया गया। इस वैज्ञानिक परिचर्चा में मुख्य अतिथि डाॅ. दीपक शर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक इगा कृवि रायपुर छग, डाॅ. पीके तिवारी, सहायक प्राध्यापक उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर, डाॅ. सत्यपाल उपस्थित रहे।
कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा संदीप शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया के निर्देशन तथा डाॅ. दीपक शर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में ग्राम घुघरा से लगभग 50-60 कृषकों ने सम्मिलित होकर परिचर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया। परिचर्चा में सर्वप्रथम डाॅ. दीपक शर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक इगा ने कृषकों को बदलते हुए मौसम के बारे में लगाए जाने वाले खरीफ-रबी जैसे मक्का, चना, अलसी, सरसों कुल्थी, गेहूं, धान की फसल से संबंधित जानकारियां दीं। इसके बाद संदीप शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख, खरीफ के फसलों जैसे कुलथी, रामतिल आदि के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा खरीफ फसलों में लगने वाले कीट व्याधियों के बारे में एवं उनके निदान के लिए टिप्स दिए। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया के प्रक्षेत्र प्रबंधक बिरेन्द्र तिग्गा भी उपस्थित रहे।
कृषि परिचर्चा में मौजूद कृषि वैज्ञानिक और किसान।