भास्कर संवाददाता|बैकुण्ठपुर
महिला एवं बाल विकास विभाग ने छग शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कोरिया व जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन, उज्ज्वला केन्द्र, नवा बिहान (घरेलू हिंसा), सेवा प्रदाता, सखी वन स्टाप सेंटर के संयुक्त रूप से कोरिया जिला के 43 स्थानों में महिला जागृति शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों प्रावधानो के प्रति जागृत करना, सामाजिक कुप्रथाओं के विरुद्ध महिलाओं काे जागृत करना, विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सक्रिय बनाना, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों को घरेलू हिंसा, देखरेख अौर संरक्षण, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, टोनही प्रताड़ना सखी वन स्टाप, चाइल्ड लाइन की जानकारी दी गई। शिविर का आयोजन सेक्टर बुड़ार, टेंगनी, पटना, चेरवापारा, पतरापाली, नगर, सरभोका, सलका, चरचा, रनई, चैनपुर, केल्हारी, पाराडोल, कछौड़, कठौतिया, नागपुर में किया जा चुका है शिविर 26 मई तक चलाया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बच्चों तथा किशोरी बालिकाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता कुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलाना, चित्रकला, बिंदी प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई जा रही है। शिविर में जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, आॅगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षक, नागरिकगण, किशोरी बालिकाएं को शामिल कराया जा रहा है।
शिविर में मौजूद महिला व पुरुष सदस्य।