सैमसंग भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड, टाटा ने बनाई टॉप-5 में जगह
मुंबई | दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी सैमसंग भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड बनी हुई है। इसके बाद सोनी और एलजी का नंबर है। वहीं टॉप-5 ब्रांड में टाटा ग्रुप एक मात्र भारतीय कंपनी के तौर पर मौजूद है जो चौथे पायदान पर है। यह तथ्य ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2018 में सामने आए हैं। लिस्ट में टॉप-3 स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जबकि टाटा ग्रुप की स्थिति में एक पायदान का सुधार हुआ है। अमेरिकी कंपनी एपल लिस्ट में एक पायदान फिसलकर 5वें स्थान पर रही।
टीआरए रिसर्च के सर्वे में 16 शहरों में 2,450 रेस्पोंडेंट्स ने भाग लिया।