राष्ट्रीय कवि संगम में शामिल होंगे कोरिया के साहित्यकार
मनेंद्रगढ़| वृंदावन (उप्र) में होने वाले राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अधिवेशन में इस बार कोरिया जिले के डॉ. सपन सिन्हा, गौरव अग्रवाल, श्रीदेवी राव, मल्लिका रूद्रा और गिरीश तिवारी भाग लेंगे। राष्ट्रीय कवि संगम के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि कवि संगम देश के 25 राज्यों में युवा कवियों को राष्ट्रीयता से जोड़ने का कार्य कर रही है। प्रति दो वर्षों में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन उप्र के वृन्दावन में 21 व 22 अप्रैल को आयोजित किया गया है, जहां छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से भी कवि उपस्थित होंगे। वृंदावन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सुप्रसिद्घ ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इंद्रेश कुमार, वीर रस के कवि हरिआेम पवार, बाबा सत्यनारायण मौर्य, राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल व बलवीर सिंह उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में छग के करीब 50 साहित्यकारों अपनी प्रस्तुति देंगे।