20 साल बाद भारत का मंत्री उ. कोरिया पहुंचा
प्योंगयांग| विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। यह 20 साल बाद पहला मौका है, जब भारत का कोई मंत्री उत्तर कोरिया की यात्रा कर रहा है। वीके सिंह का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उत्तर कोरिया और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों के बीच अगले महीने शिखर वार्ता होने वाली है।