- Hindi News
- National
- नॉर्थ कोरिया पहुंचे विदेश राज्य मंत्री सिंह, 20 साल बाद किसी भारतीय मंत्री का दौरा
नॉर्थ कोरिया पहुंचे विदेश राज्य मंत्री सिंह, 20 साल बाद किसी भारतीय मंत्री का दौरा
नई दिल्ली/प्योंगयांग| उत्तर कोरिया और भारत के संबंधों में आने वाले दिनों में अलग तरह के समीकरण देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह इस समय उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं। वे चीन से उ. कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग पहुंचे। पिछले 20 सालों में उत्तर कोरिया का दौरा करने वाले भारत सरकार के पहले मंत्री हैं। सिंह की यात्रा को लेकर हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने औपचारिक ब्योरा नहीं दिया है।