- Hindi News
- National
- द. कोरिया से वार्ता रद्द कर उ. कोरिया बोला ड्रिल बंद करोे वरना अमेरिका से वार्ता नहीं
द. कोरिया से वार्ता रद्द कर उ. कोरिया बोला- ड्रिल बंद करोे वरना अमेरिका से वार्ता नहीं
द. कोरिया और अमेरिकी वायुसेना के विमानों ने बुधवार को युद्धाभ्यास किया।
एजेंसी | पनमुनजोम
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता से रिश्तों में आई नजदीकियों में फिर दरार पड़ती दिख रही है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की वायुसेना के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैक्स ठंडर’ शुरू होते ही उत्तर कोरिया का पारा चढ़ गया है। इसी कारण उसने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाली अपनी उच्च स्तरीय वार्ता रद्द कर दी है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका से भी कहा है कि वह मैक्स थंडर अभियान को तुरंत निरस्त कर दे, क्योंकि एक तरफ शांति की बात और दूसरी तरफ आक्रमण की तैयारियों का कोई मतलब नहीं है। उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अपने नेता किम जोंग उन के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित शिखर वार्ता को रद्द करने की धमकी दी है। गौरतलब है कि किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 12 जून को सिंगापुर में वार्ता होने वाली है। उधर, उत्तर कोरिया की धमकी के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह प्योंगयोंग की चेतावनी के बावजूद शिखर वार्ता सम्मेलन की तैयारियां कर रहा है और उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच यह वार्ता होगी।