पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम की सरगुजा संभाग में तीन दिनी विकास यात्रा कल से

सीएम की सरगुजा संभाग में तीन दिनी विकास यात्रा कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बिकापुर| मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के तहत 18 से 20 मई तक सरगुजा संभाग के कोरिया, बलरामपुर, जशपुर और सूरजपुर जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। 18 मई को कोरिया जिले के दौरे के बाद मुख्यमंत्री 19 मई को दोपहर 2.30 बजे कांसाबेल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के गणेशमोड़ पहुंचेगे। दोपहर 3 बजे से 3.30 बजे तक स्वागत सभा में शामिल होकर रथ से बलरामपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री बलरामपुर में दोपहर 3.50 से 4.30 बजे आयोजित स्वागत सभा में शामिल होकर शाम 5.10 बजे ग्राम पस्ता पहंचेगे और शाम 5.40 बजे तक आयोजित स्वागत सभा में शामिल होकर शाम 6.10 बजे राजपुर पहुंचेगे। मुख्यमंत्री राजपुर में सायं 6.10 से 7.30 बजे तक आयोजित आमसभा में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे।

खबरें और भी हैं...