सीएम के गोद लिए जिले में अब भी पीने के पानी की समस्या रहती: संजीव
चिरमिरी| जनता कांग्रेस छग (जे) के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल ने कोरिया में अपने दौरे के दौरान विज्ञप्ति जारी कर पेयजल जैसे गंभीर मुद्दे पर सीएम डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा। संजीव अग्रवाल ने बताया कि जलावर्धन योजना चिरमिरी में विगत 15 सालों में करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं, पर पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। और डॉ रमन सिंह कहते हैं कि बधाई हो! विकास हुआ है। कहा सीएम ने 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले मनेंद्रगढ़, कोरिया जिले को गोद लिया था उसका अब तक नहीं कर पाए हैं।