पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौम्या महिला मंडल सदस्यों ने राहगीरों और कॉलरी मजदूरों को पिलाया पानी

सौम्या महिला मंडल सदस्यों ने राहगीरों और कॉलरी मजदूरों को पिलाया पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहक्षेत्र कटकोना एसईसीएल सौम्य महिला मंडल के द्वारा सार्वजनिक प्याऊ व तरल पदार्थ का सेवन स्टाॅल लगाकर राहगीरों व काॅलरी मजदूरों को कराया।

कार्यक्रम में सौम्य महिला की अध्यक्ष आभा द्विवेदी, निलांजना गुप्ता, जाकरा हुसैन, ममता मिश्रा, रितु तिवारी,संध्या रमावत की उपस्थिति में सार्वजनिक पेयजल का प्याऊ के साथ निंबू पानी, शरबत व गर्मी से राहत दिलाने के लिए मिट्टी के घड़े का शुद्ध जल पिलाया गया व कटकोना में राहगीर व काॅलरी मजदूरों के प्यास बुझाने के लिए प्याऊ लगाया गया। सौम्य महिला मंडल की अध्यक्षा आभा द्विवेदी ने कहा कि इस समय गर्मी का असर पूरे कोरिया जिले के साथ कोयलाचंल मंे भी है एक तरफ तो जिले में वाटर लेबल गिरता नजर आ रहा है, जिसके लिए हमें अभी से ही सचेत रहना पड़ेगा। पानी हम सभी को बचाना चाहिए जल संकट से निपटा जा सके क्योंकि जल जीवन का अनमोल र| है इसे बचाने का हमसब को करना जतन है। हमें इस गर्मी में अपने शरीर को बचाने के लिए अधिक से अधिक पानी व पानी से भरभूर फलों का सेवन करना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि महिला मंडल इस तरह का जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन करते रहती है ताकि लोगों की सेवा हो सके। इस दौरान सहक्षेत्र प्रबंधक डीसी गुप्ता, कार्मिक प्रबंधक जीएल परिहार, योगेन्द्र मिश्रा, अशोक कुर्रे, सोमनाथ विश्वकर्मा, पेशमनी पटेल सौम्य महिला मंडल के सदस्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...