बैकुंठपुर| शहर के विश्रामगृह में शिवसेना की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शिवसेना जिला अध्यक्ष महेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, जिला महासचिव सुशील मलिक, नगर प्रमुख हरीश यादव पदाधिकारियों ने जिला मीडिया प्रभारी मोहन यादव, हेमंत यादव नगर उपाध्यक्ष और अखिलेश लकड़ा को नगर महासचिव नियुक्ति िकया। अशोक खलखो को ग्राम पंचायत नरकेली अध्यक्ष व राजू खलखो को ग्राम पंचायत नरकेली का उपाध्यक्ष’ नियुक्त किया गया। बैठक में नगर से लेकर जिले तक की कई स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक कोरिया जिला अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय के निर्देशन मंे अायोजित हुआ। इसके साथ ही सोमवार से ही शिवसेना कोरिया की सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।