पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • त्रिस्तरीय पंचायती राज को मजबूत करने राहुल ने दिए मंत्र

त्रिस्तरीय पंचायती राज को मजबूत करने राहुल ने दिए मंत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली मंे आयोजित राजीव गांधी पंचायती राज संगठन संवाद कार्यक्रम से वापस आए कोरिया जिले के तीन पंचायत सहित नगरीय जनप्रतिनिधियों ने चर्चा करते हुए बताया कि बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई। देशभर से 110 प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में राहुल ने आगामी विधान सभा चुनाव जीतने गावं के एक-एक घर में पहुंचकर कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों का प्रचार करने की बात कही। इस बैठक में कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद अध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह, नगर पालिका शिवपुर-चरचा अध्यक्ष अजीत लकड़ा शामिल हुए।

जिला पंचायत सदस्या सरण सिंह और नपा अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने बताया कि आगामी 24 अप्रैल को त्रिस्तीय पंचायती राज के 25 साल पूरे होंगे। 25 साल पहले राजीव गांधी ने इसे देश में लागू किया था, पंचायतो को सशक्त बनाने के लिए लेकिन आज एेसा नहीं हो रहा है। पंचायती राज के कांन्सेप्ट को वर्तमान सरकार बदलने में लगी हुई है। पंचायती राज संगठन के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में चुनाव में कांगे्रस की नीतियों और सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की विफलताओं को भी लोगों तक पहुंचाने की बात कही। बैठक से लौटे प्रतिनिधियों ने बताया कि आगामी चुनाव में टिकट देते समय पंचायत व नगरीय स्तर पर मजबूत जमीनी पकड़ रखने वाले उम्मीदवारो को महत्व दिया जाएगा। साथ पूरी जांच पड़ताल की जाएगी। वही उन्हें प्राथमिकता पर रखा जाएगा जो कई स्थानीय स्तर के चुनाव में निर्वाचित हुए है। जो उम्मीदवार पहले विधान सभा चुनाव में हार चुके हैं। अब उन्हें उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार भी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश शासन के समय 1992 में जो अधिकार पंचायतों को दिए गए थे। उन्हीं अधिकारों की मांग वर्तमान सरकार से करने की मांग करने सहित पंचायती अधिकार 73वां और 74वां पर विस्तार से चर्चा कर लोकतंत्र के तीसरे स्तर को सशक्त बनाने विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी गई। गांधी ने जनप्रतिनिधियों को ये भी बताया कि कैसे उन्हें गांव-गांव व घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की पोल खोलना है। आगामी चुनाव में यदि सुनियोजित रणनीति से प्रत्याशी और कार्यकर्ता काम करेंगे तो जीत आसान होगा।

राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए।

खबरें और भी हैं...