प्रदेश के 45 हजार स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग
बैकुंठपुर| छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल एक दिवसीय प्रवास पर बैकुंठपुर पहुंचे। इस दौरान योग आयोग अध्यक्ष का स्वागत बैकुण्ठपुर भाड़ी चौक पर डॉ अमित अग्निहोत्री की योग टीम द्वारा किया गया। इस मौके पर रमेश राजवाड़े, आशीष यादव के साथ युवा योग टीम के पदाधिकारी मौजूद रहें। कलेक्टर कोरिया ने बैकुंठपुर में छत्तीसगढ़ का प्रथम नियमित योग व ध्यान केंद्र स्थापित करने की व्यवस्था योग आयोग अध्यक्ष से की। योग ध्यान केंद्र झुमका में बनेगा जिसमें साधक योग व मेडिटेशन कर सकेंगे तथा नियमित योग की कक्षा चलेगी। उन्होंने बताया कि योग आयोग का मुख्य उद्देश्य लोंगो को रोगों से मुक्त कराना,व्यसन मुक्त कराना एवं घर घर तक योग को पहुंचाना है। युवा हमारे देश की शान है। प्रत्येक युवा को योग से जुड़कर अपना विकास करना चाहिए। योग के माध्यम से आने वाले समय मे पूरे छत्तीसगढ़ में 45हजार स्कूल में नियमित योग पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे।