पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करेंसी की किल्लत दूर करने की मांग, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पदाधिकािरयों ने बैंक प्रबंधकों को सौंपा ज्ञापन

करेंसी की किल्लत दूर करने की मांग, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पदाधिकािरयों ने बैंक प्रबंधकों को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| मनेंद्रगढ़

कई व्यापारियों, उपभोक्ताओं और समाचार पत्रों के माध्यम से समूचे कोरिया जिले में एटीएम में नगद की भारी किल्लत होने की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरिया के पदाधिकारी और सदस्यों ने मनेंद्रगढ़ के सभी प्रमुख बैंकों में पहुंचकर कैश के किल्लत की जांच करते हुए एटीएम का सर्वे किया तो वर्तमान में स्थिति वास्तव में चिंताजनक होना पाया। चेंबर ने समस्या के जल्द निराकरण के लिए सभी शाखा प्रबंधकों से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा । चेंबर से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राकेश अग्रवाल, व्यवसायी पंकज जैन, अरूण अग्रवाल, संजीव ताम्रकार, अधिवक्ता संजय सिंदवानी, राजेश अग्रवाल समेत अन्य रहे। इस दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने कारण प्रदेश उपाध्यक्ष ने रिजनल मैनेजर से चर्चा की। इस पर उन्होंने कहा वर्तमान में रिजर्व बैंक से हमें कैश नहीं मिल पा रहा है।

व्यापारी और उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत

भारतीय स्टेट बैंक इस क्षेत्र की प्रमुख बैंकिंग शाखा है। इसके सबसे ज्यादा 13 एटीएम केवल मनेंद्रगढ़ में संचालित है और नगर की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण व्यापारी एवं उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट बैंक शीघ्र इस पर ध्यान देते हुए स्थिति सुधारने में सहयोग करे। -मनोज अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष,

कैश की किल्लत से व्यापारियों को नुकसान

वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन है। साल भर व्यापारियों को इस समय का इंतजार रहता है और इसी समय नगद की किल्लत से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। बैंकिंग शाखाएं शीघ्र ही पर्याप्त नगद की व्यवस्था कर व्यापारियों, उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाए। -राकेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरिया

एटीएम नहीं, फिर ग्राहकों से किस बात का शुल्क

अगर बैंक एटीएम की सुविधा ग्राहकों को न दे सके तो उनसे एटीएम शुल्क के नाम से पैसा लेना नाजायज है। प्रभावित होते व्यापारियों के लिए चेंबर के द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है, अगर स्थिति नहीं सुधरी तो व्यापारियों के साथ मिलकर चेंबर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। -पंकज जैन, व्यवसायी मनेंद्रगढ़

खबरें और भी हैं...