पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोसली अनाज मंडी में 18 मई को करेंगे किसान प्रदर्शन

कोसली अनाज मंडी में 18 मई को करेंगे किसान प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण उत्थान भारत निर्माण संगठन की ओर से कोसली क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर 18 मई को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

संयोजक मेजर डॉ. टीसी राव ने कोसली अनाज मंडी का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों की केवल 40 फीसदी पैदावार को ही खरीदा गया है और 10 मई से खरीद बंद कर दी गई। अनाज मंडी के अधिकारियों से पता लगा कि सरकार द्वारा निर्धारित खरीद पूरी हो चुकी है और इससे ज्यादा सरसों की खरीद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद न होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों में इसे लेकर रोष है। इसी को लेकर किसान 18 मई को सुबह 9 बजे धरना-प्रदर्शन करेंगे।

खबरें और भी हैं...