पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी कॉलेज से निकलें अच्छे खिलाड़ी खेल को बढ़ावे के लिए स्पोर्ट फंड भी जारी

सरकारी कॉलेज से निकलें अच्छे खिलाड़ी खेल को बढ़ावे के लिए स्पोर्ट फंड भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल और खिलाड़ी को प्रोत्साहन देने के लिए इस बार सरकारी कॉलेजों में बजट बढ़ाया गया है। कॉलेज लेवल से ही ओलिंपिक व अन्य बड़े इवेंट्स में मेडल ज्यादा से ज्यादा मेडल मिलें, इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग गंभीर है। ऐसे में बजट भी इस वर्ष दो माह पहले भेजा गया है। इस फंड से विभिन्न इंटर यूनिवर्सिटी गेम के अलावा अन्य खेल गतिविधियां करानी होंगी। हर कॉलेज को ग्रेड के हिसाब से यह बजट जारी हुआ है और इस बारे में सभी कॉलेजों में गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।

करानी होंगी यह गतिविधियां

प्रत्येक कॉलेज को मिले इस बजट से कॉलेजों में खेल की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिनमें अलग-अलग खेल गतिविधि शामिल हैं। इसमें अक्टूबर, नवंबर और फरवरी तथा मार्च में खेल सुविधाएं देने के साथ ही इंटर कॉलेज और इंटर क्लास टूर्नामेंट कराएं जाने हैं। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो व एथलेटिक्स को बढ़ावा दिया जाए। प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाए। इसके अतिरिक्त खेलों के ग्राउंड व प्रशिक्षण के लिए कोच की व्यवस्था कराई जाए।

इंटरनेशनल या नेशनल खिलाड़ियों को छात्रवृति

नई पॉलिसी के अनुसार इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी को 15 हजार रुपए छात्रवृत्ति, नेशनल या इंटर यूनिवर्सिटी लेवल के खिलाड़ी को प्रथम 7 हजार, द्वितीय 6 हजार व तृतीय को 5 हजार रुपए बतौर छात्रवृत्ति प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा नेशनल लेवल पर पार्टिसिपेशन करने वाले खिलाड़ी को 4 हजार रुपए प्रोत्साहन के तौर पर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त स्टेट, इंटर कॉलेज स्टेट लेवल(केवल पोजीशन धारक) को प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने पर क्रमश: 3 हजार, 2 हजार और 1 हजार रुपए बतौर प्रोत्साहन दिए जाएंगे।

किस कॉलेज को मिला कितना बजट : राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी को 1 लाख 60 हजार, राजकीय कॉलेज खरखड़ा, श्रीकृष्ण कॉलेज कंवाली, राजकीय कॉलेज बावल, नाहड़, कोसली, महिला कॉलेज गुरावड़ा व पाली को 1 लाख 20 हजार रुपए का बजट जारी किया गया है। पिछले साल ज्यादातर कॉलेज को 70 हजार के आसपास बजट जारी किया गया था।

करानी होंगी खेलों में हर गतिविधियां : प्राचार्य

सरकारी कॉलेजों में खेल गतिविधियां बढ़ाने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने बजट जारी कर दिया है। हालांकि बजट अभी खाते में नहीं आया है, लेकिन निर्देश मिल गए हैं। जल्द ही बजट भी आ जाएगा। -डॉ. परमभूषण, प्राचार्य, श्रीकृष्ण कॉलेज कंवाली।

खबरें और भी हैं...