पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यालयों के बाहर लगवाएं सुझाव पेटिका, शिकायतें खुद देखें अधिकारी

कार्यालयों के बाहर लगवाएं सुझाव पेटिका, शिकायतें खुद देखें अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभी कार्यालयों के बाहर सुझाव पेटिका होनी चाहिए, ताकि लोग अपने सुझाव व शिकायत इस पेटिका में डाल सकें। इसके लिए अधिकारियों को खुद भी पहल करने की आवश्यकता है। डीसी पंकज ने अधिकारियों को यह निर्देश जिला सचिवालय सभागार में आयोजित हुई परिवर्तन पहल योजना की बैठक में दिए।

डीसी ने कहा कि परिवर्तन पहल की योजना की अब तक अच्छी प्रगति नहीं हुई है। इसलिए अधिकारियों को इसमें रूचि लेकर और अधिक कार्य करने की जरूरत है।

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा किसानों के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है, उनका प्रचार-प्रसार करें तथा उनकी आमदनी बढाने के लिए खेती के साथ ही मछली पालन, बागवानी, डेयरी फार्म, मुर्गी पालन के बारे में शिविर लगाकर जानकारी दी जाए, ताकि खेती के साथ उनकी आमदनी बढ़ सकें। जिला उद्यान अधिकारी को भी निर्देश दिए कि दोहरी कृषि आय योजना के तहत फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन(एफपीओएस) में प्रगति लाएं तथा किसानों को इसके लिए प्रेरित करें।

बिना हेलमेट के इस वर्ष काटे 10 हजार 376 चालान : स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में समीक्षा करते हुए डीसी ने बताया कि एमआर वेक्सिन टीकाकरण अभियान के तहत 81.6 प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण पूर्ण रूप से हो चुका है तथा खसरा रूबेला के लिए बाकी क्षेत्र में टीकाकरण का कार्य जारी है तथा शत प्रतिशत इसका लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। युवा उत्थान योजना पर उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यायामशालाओं में खेल का सामान व प्रशिक्षक उपलब्ध कराएं, ताकि खिलाड़ी अपनी रूचि के अनुसार खेलों की तैयारी कर सकें। पुलिस विभाग ने बैठक में बताया कि बिना हैलमेट के इस वर्ष 10 हजार 376 चालान किए जा चुके हैं तथा हैलमेट लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग व जिला कल्याण विभाग की जो भी जनहित की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई गई है उनको कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने व प्रचार-प्रसार के लिए भी निर्देश दिए।

जिला सचिवालय सभागार में परिवर्तन पहल योजना की बैठक में डीसी ने दिए निर्देश

रेवाड़ी. सचिवालय सभागार में आयोजित परिवर्तन पहल योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियो को जानकारी देते डीसी पंकज।

स्टार्टअप इंडिया के साथ विभिन्न कार्यों की गई समीक्षा

डीसी ने बैठक में रोजगार मेला व लोन मेला लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में स्टार्टअप इंडिया एवं स्टैंडअप इंडिया, स्वच्छ भारत, सड़क सुरक्षा, वायु प्रदूषण, बच्चों के प्रमाण पत्र आदि से संबंधित कार्यों के बारे में भी समीक्षा की। इस मौके पर एडीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम रेवाड़ी जितेन्द्र कुमार, कोसली एसडीएम रविन्द्र कुमार, बावल एसडीएम सतेन्द्र दुहन, सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, सीटीएम डॉ. विरेन्द्र, डीडीपीओ राजबीर खुण्डिया, सीएमओ डाॅ. कृष्ण कुमार, डीएचओ पिंकी यादव, कार्यकारी अभियंता पंचायतीराज धर्मबीर सिंह, डीएसपी अनिल कुमार, एसडीओ कृषि डॉ. दीपक कुमार सहित सभी बीडीपीओज व जिला के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...