पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 थाना प्रभारियों सहित 14 पुलिस कर्मियों का तबादला

4 थाना प्रभारियों सहित 14 पुलिस कर्मियों का तबादला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | जिले के नव नियुक्त पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल ने गुरुवार को शहर के मॉडल टाउन के के साथ चार थाना प्रभारियों के साथ 14 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर अशोक कुमार को रामपुरा से तबादला कर मॉडल टाउन थाना प्रभारी लगाया गया है। रामपुरा का चार्ज पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर पवन कुमार को दिया गया है। कसौला थाना प्रभारी सुरेंद्र श्योराण का तबादला कर बावल एसएचओ लगाया गया है। एसआई विनोद को पुलिस लाइन से एसएचओ कसौला लगाया गया है।

इंस्पेक्टर सतेंद्र को डीआई व डब्ल्यूआई से पीओ स्टाफ का अतिरिक्त कार्यभार व , एसआई राजेश को पुलिस लाइन से एसआइटी डीपीओ इंचार्ज, एसआई अजीत सिंह को बावल थाना से माॅडल टाउन थाना, एसआई अब्बास खान को कोसली से धारूहेड़ा सीआईए इंचार्ज, एसआई शिव कुमार को एंटी काउ शेल्टर टीम से टीइएसआई, एएसआई कबूल सिंह को पुलिस लाइन से गढ़ी बोलनी इंचार्ज लगाया गया है। एएसआई ब्रह्मजीत सिंह को गढ़ी बोलनी चौकी इंचार्ज से सेक्टर-तीन चौकी इंचार्ज लगाया गया है। इसके अतिरिक्त दो और पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

खबरें और भी हैं...