पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इधर, सामाजिक संगठनों से एसपी ने लिया शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फीडबैक

इधर, सामाजिक संगठनों से एसपी ने लिया शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फीडबैक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर, सामाजिक संगठनों से एसपी ने लिया शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फीडबैक

रेवाड़ी |
श्री शिव मोहन गोशाला सेवा समिति रेवाड़ी के साथ ही विभिन्न संगठनों से एसपी राजेश दुग्गल ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फीडबैक लिया। समिति सदस्यों ने गुरुवार को एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 18 मई को गोशाला जाटूसाना में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व निजी कंपनी द्वारा बाजरा बीज वितरण व गोशाला में चारा सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए एसपी को आमंत्रित किया है। इस दौरान गोशाला प्रधान राजपाल व अन्य सदस्यों ने गोशाला और व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। साथ ही आगामी किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर गोशाला उप प्रधान प्रेमनाथ गेरा, पूर्व प्रधान महेन्द्र छाबड़ा, रणजीत सिंह एडवोकेट, अजय मित्तल, पूर्व उप प्रधान रिपु दमन गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, पुरषोतम दास गोयल कोसली वाले, सरपंच जाटूसाना सतप्रकाश, राजेन्द्र सिंघल कोषाध्यक्ष, नरेश गुप्ता, श्रीनिवास शास्त्री, शिवकुमार उप प्रधान, प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...