पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुडियानी में दो किशाेरों की मौत मामले में परिजनों ने छात्रों के दोस्त पर लगाए हत्या के आरोप

गुडियानी में दो किशाेरों की मौत मामले में परिजनों ने छात्रों के दोस्त पर लगाए हत्या के आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | गांव गुडियानी निवासी दो किशोरों की मौत के मामले शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। परिजनों ने उनके एक दोस्त पर हत्या किए जाने का संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। मृतक कुनाल के पिता रामोतार व मृतक अनिल के पिता प्रदीप ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बच्चे घटना वाले दिन भूरियावास निवासी अपने एक दोस्त के साथ थे। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक और कपड़े की खरीददारी भी की थी। इसके बाद वे बाइक पर साथ ही गए थे। रात को कुनाल व अनिल के शव श्मशान घाट में मिले थे। वहीं एक किशोर के मोबाइल से गायब सिम का भी पता नहीं लग पाया है। बता दें कि दोनों किशोरों के शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने रोड जाम किया था। इस पर पुलिस ने 250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ग्रामीणों ने इस पर भी रोष प्रकट किया है। कोसली थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। अभी विसरा और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। इसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...