पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरसों की खरीद बंद करने के विरोध में कोसली अनाज मंडी में किसानों का धरना, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

सरसों की खरीद बंद करने के विरोध में कोसली अनाज मंडी में किसानों का धरना, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसली क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कोसली अनाज मंडी में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का नेतृत्व समाजसेवी डॉ. टीसी राव ने किया। किसानों ने धरने के दौरान सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया।

सुबह 9 बजे ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में किसान एकत्रित हो गए और सरकार व प्रशासन की किसान विरोधी नितियों के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। डॉ. राव ने कहा कि किसानों को ना तो सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलती है और ना ही समय पर खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयां मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि किसान मेहनत से अन्न उगाता है, लेकिन सरकार व प्रशासन किसान की पैदावार को संभालने में सक्षम नहीं है। इस साल किसानों ने सरसों की पैदावार बम्पर की है, लेकिन जब किसान सरसों को बेचने अनाज मंडी पहुंचे तो वहां काफी अव्यवस्था रही। जिनका शेड्यूल था, उनकी सरसों नहीं खरीदी गई। जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। इस बारे में कृषि मंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया। मंडी पदाधिकारियों ने यह कहकर की सरकार द्वारा निर्धारित खरीद पूरी हो गई है, इसलिए 10 मई से सरसों की खरीद बंद कर दी गई है, जबकि अभी तक कुल पैदावार की केवल 40 प्रतिशत सरसों की ही खरीद हो पाई है।

डॉ. राव का कहना है कि अब बाकी रही सरसों को किसान कहां लेकर जाएं। दूसरे कुछ किसानों की सरसों तो खरीदी गई, लेकिन उनको भुगतान अभी तक नहीं किया गया, जिससे उनके लिए समस्या हो गई है। डॉ. राव ने किसानों की इन समस्याओं को कम करने के लिए काफी सुझाव दिए हैं। इसे लेकर कोसली के एसडीएम रविंद्र यादव को एक मांगपत्र सौंपा गया। धरना देने वालों में कैप्टन सुभाष यादव कान्हड़वास, कैप्टन रामफल यादव, श्यामनगर, राज सिंह, दयानंद आर्या, कैप्टन राजेन्द्र सिंह, सोमदत्त, मास्टर मुन्नी लाल, श्रीचंद आर्या, रविन्द्र आशावादी, राजीव पंच, मोहन लाल व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...