रेवाड़ी. कोसली में अखिल ब्राह्मण व्रहत सभा के सदस्यो को संबोधित करते विधायक बिक्रम यादव।
भास्कर न्यूज| रेवाड़ी
अखिल ब्राह्मण वृहत सभा कोसली की ओर से स्टेशन कोसली स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इसी दौरान ब्राह्मण सभा का स्थापना दिवस भी मनाया।
कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. लालचंद जोशी ने की। विधायक बिक्रम ने कहा कि भगवान परशुुराम शस्त्र औैर शास्त्रों के ज्ञाता थेे, जिन्होंने अपना संपूूर्ण जीवन भगवान की अराधना में बिताया। उन्होंने सभा के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे समाज में फैली कन्या भ्रूण हत्या जैसी बीमारियों का खात्मा करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की पहल करें। अध्यक्षता करते हुए डॉ. लालचंद जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर जरूरी है, ताकि समाज को एकजुट किया जा सके। इस मौके पर ब्राह्मण सभा कोसली के प्रधान गोपीचंद सुधराना, उपप्रधान नकुल शर्मा, प्रेम कौशिक, अनिल यादव नांगल पठानी, सीएस वर्मा अटेली, जिला दादरी ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश शर्मा, विधायक के निजी सचिव देवेंद्र सिंह, सत्यनारायण भारद्वाज व मामन चंद आदि मौजूद रहे।