पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान के बाहर फायरिंग कर भागे बदमाश, बाल बाल बचा दुकानदार

दुकान के बाहर फायरिंग कर भागे बदमाश, बाल-बाल बचा दुकानदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसली के नठेड़ा-टूमना मोड स्थित एक दुकान पर स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दुकानदार बाल-बाल बच गया। उसने घटना की जानकारी कोसली थाना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। दुकानदार ने स्कूटी की आरसी को लेकर हुए विवाद के चलते उसके खिलाफ साजिश किए जाने का संदेह जाहिर किया है।

आरसी रसीद के 240 रुपए ज्यादा लिए तो हुआ विवाद

नठेड़ा-टूमना मोड निवासी दयावान एक पैर से हैंडीकैप है। उसने साइबर कैफे ओर फोटोकॉपी की दुकान की हुई है। कोसली पुलिस को शिकायत देकर दयावान ने कहा कि उसने क्षेत्र की एक एजेंसी से 14 अप्रैल को स्कूटी खरीदी थी। 17 मई को वह स्कूटी की आरसी के लिए रसीद कटाने गया था। आरोप है कि वहां एक कर्मचारी ने आरसी के निर्धारित रेट 3260 रुपए की बजाय 3500 रुपए मांगे। दयावान ने इस पर आपत्ति जताई, मगर जब कर्मचारी नहीं माना तो उसने 3500 रुपए दे दिए।

गाड़ी में आए थे हमलावर

जब दयाराम को पता लगा कि उससे 240 रुपए ज्यादा लिए गए हैं तो उसने अपने पैसे वापस मांगे तो कर्मचारी ने फाइनेंसर का नाम लेकर उल्टा 500 रुपए और मांगे। फाइनेंसर द्वारा किसी तरह के पैसे नहीं मांगने की बात कही तो दयावान ने उक्त कर्मचारी से अपने 240 रुपए वापस मांगे तो कर्मचारी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। बहस बढ़ी तो दयावान के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रविवार शाम को दयावान की दुकान के बाहर एक स्कॉर्पियो में 5-6 युवक पहुंचे तथा फायरिंग कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर कोसली थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकानदार के आरोप- आरसी की रसीद पर हुए विवाद के चलते साजिश

खबरें और भी हैं...