पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानदार पर फायरिंग करने की वारदात के 6 आरोपी किए गिरफ्तार

दुकानदार पर फायरिंग करने की वारदात के 6 आरोपी किए गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसली के नठेड़ा-टूमना रोड पर एक दुकानदार को धमकी देते हुए गोली चलाकर हत्या की कोशिश के मामले में कोसली थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो राइफलें भी बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान जिला सोनीपत निवासी मनजीत, रवि, अमित, शमशेर, विजय व अन्नू त्यागी के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पुलिस वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोसली के नठेड़ा-टूमना मोड निवासी दयावान ने यहां पर साइबर कैफे ओर फोटोकॉपी की दुकान की हुई है। अपनी शिकायत में दयावान ने कहा कि वह रविवार को दुकान के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान स्कॉर्पियों में कुछ युवक सवार होकर आए तथा उस पर गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग कर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो सवार उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। बता दें कि दयावान ने 14 अप्रैल को स्कूटी खरीदी थी। चार दिन पहले स्कूटी की आरसी की रसीद को लेकर एजेंसी में एक कर्मी से उसका विवाद हो गया था। दयावान ने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते वारदात की गई हो।

पुलिस ने दर्ज किया है हत्या की कोशिश का मुकदमा

मामले में अभी कर रहे हैं जांच : आईओ

काेसली थाना से जांचकर्ता एएसआई सूबे सिंह का कहना है कि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ में यही सामने आया है कि किसी बात पर बहस होने के चलते आरोपियों ने फायरिंग की थी। एजेंसी में हुए विवाद से इस वारदात का संबंध फिलहाल सामने नहीं आया है। इस बारे में जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...