पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राइवेट के साथ सरकारी स्कूलों का रिजल्ट भी रहा उत्कृष्ट

प्राइवेट के साथ सरकारी स्कूलों का रिजल्ट भी रहा उत्कृष्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला रेवाड़ी लगातार दूसरी बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में प्रदेशभर में अव्वल रहा है। परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूलों में दिनभर बच्चे कंप्यूटर या मोबाइल एप पर देखते रहे। कई स्कूलों में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

मंदौला स्थित जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कुल 198 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। जिनमें से 95 और 95 प्रतिशत से अधिक अंक 5 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए हैं। 90 फीसदी से अधिक अंक लेने वालों में 19, 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में 97 विद्यार्थी शामिल रहे। नवीन पुत्र नरेश कुमार गांव ढाणा ने 484 अंक प्राप्त किए हैं। सारिका पुत्री अशोक कुमार गांव धवाना ने 477 और अमित कुमार पुत्र रमेश कुमार शर्मा गांव खोल ने 475 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने भविष्य में भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

गांव जौनावास स्थित बीएमएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सराहनीय प्रदर्शन किया है। विज्ञान संकाय में छात्रा सपना पुत्री राम लक्ष्मण ने 460 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अध्यापिका प्रेमलता ने बताया कि पूजा, विशाल, खुशी, कविता, ट्विंकल, चंचल, विदिशा व अन्य ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए।

दुल्हेड़ा खुर्द स्थित ज्ञानदीप विद्या मंदिर स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। स्कूल प्राचार्या नलिनी प्रकाश ने बताया कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रा संजू पुत्री करतार सिंह ने 467, सपना पुत्री भरत सिंह ने 458, टेकचंद ने 444, प्रवेश ने 443 अंक प्राप्त किए। स्कूल संचालिका शशीबाला ने स्कूल की टॉपर छात्रा संजू को 11 हजार रुपए बतौर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा अन्य विद्यार्थी भी पुरस्कृत किए गए।

एसकेजी स्कूल भाकली के बच्चों ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल के छात्र तरूण पुत्र सतीश निवासी दखौरा ने 465 अंक, पूजा पुत्री बिशंभर निवासी भाकली ने 463 और प्रीति पुत्री संदीप निवासी लिलोढ़ ने 460 अंक प्राप्त किए। संचालक श्याम सिंह ने सभी बच्चों व अध्यापकों को शुभकामनाएं दी है।

राव दीनाराम विद्या विहार हालुहेड़ा का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा। 12वीं परीक्षा में कुल 43 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें 28 ने मेरिट में स्थान बनाया। आशु पुत्री गोपीराम ने अंग्रेजी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। अनिता पुत्री राजेंद्र सिंह ने गणित विषय में 100 में से 99 अंक हासिल किए। प्रिया पुत्री विक्रम सिंह ने 467 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोनिका पुत्री भागमल ने 464 अंक लिए। प्रबंधक लालसिंह यादव व प्राचार्य बलबीर सिंह व स्टाफ सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

डहीना स्थित शिवा स्कूल के बच्चों ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र मुदगिल व राजकिशोर यादव ने बताया कि स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया है। स्कूल के छात्र हिमांशु पुत्र महिपाल निवासी डहीना ने विज्ञान संकाय में 500 में से 480 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया है। इसके अलावा योगित पुत्री चंद्रपाल यादव निवासी डहीना ने 459 अंक प्राप्त किए।

गुडियानी स्थित सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सराहनीय परिणाम हासिल किया है। प्राचार्य रमेश शर्मा ने बताया कि स्कूल के कुल 62 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 40 विद्यार्थियों ने मेधावी सूची में नाम दर्ज किया है। विज्ञान संकाय में ज्योति पुत्री अनूप कुमार ने 464 अंक प्राप्त किया है। कला संकाय में तरूण पुत्र राजेंद्र ने 443 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल चेयरपर्सन मंजू शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दी।

सनराइज स्कूल मस्तापुर के बच्चों ने भी 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया। कुल 32 बच्चों में से सभी उत्तीर्ण हैं। डायरेक्टर जेके यादव ने बताया कि इनमें मेरिट सूची में 16 विद्यार्थी आए, जिनमें नंदनी, मुस्कान, नेहा, सोनिया, राहुल, ललित, निशा, काजल, शीतल व प्रियंका शामिल हैं।

पुष्पा कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालपुर के बच्चों का 12वीं कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में बेहतर परिणाम रहा है। संचालक सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रेखा पुत्री रणधीर सिंह चौहान निवासी नेहचाना ने 86.08 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में टॉपर रही। इसके अलावा कॉमर्स संकाय का भी परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है।

विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। विद्यालय के छात्र विकास यादव पुत्र कुलदीप सिंह (कोसली) ने 480 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। सौरव यादव पुत्र देवेंद्र सिंह (जाहिदपुर) ने 477 अंक प्राप्त किए। अंशुल गर्ग पुत्र सुनील गर्ग (भाकली-2) ने 472 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं स्कूल के 70 फीसदी विद्यार्थियों ने मेधा सूची में नाम दर्ज कराया है। स्कूल प्रबंधक अशोक शर्मा व प्राचार्य सुरेंद्र कुमार मौर्य ने बच्चों व अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंड के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बेहतर स्थान प्राप्त किया है। इसे लेकर स्कूल में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। स्कूल के 126 विद्यार्थियों में से 70 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की है। छात्र जितेंद्र नांधा 461, हेमंत ने 460 अंक प्राप्त किए। स्कूल संचालक नरेंद्र यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए और मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सूर्योदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मामड़िया ठेठर का भी परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में 43 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की है। जिसमें ज्योति पुत्री ओमप्रकाश व कोमल पुत्री राजेश कुमार ने 500 में से 461 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए।

खोरी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्यालय के तीन दर्जन विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की है तथा विज्ञान संकाय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। स्कूल स्टाफ सचिव सतीश यादव ने बताया कि विज्ञान संकाय में 24, कला संकाय में 8 तथा वाणिज्य में 4 विद्यार्थियों ने मेधा सूची में नाम दर्ज कराया है। खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. खुशीराम यादव, प्राचार्य टेकचंद, मुख्य अध्यापक उपेंद्र चौहान, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान राजेंद्र सिंह व ग्राम पंचायत एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने शुभकामनाएं दी है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल रेवाड़ी के 12वीं कक्षा में टॉपर रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। परीक्षा प्रभारी अंग्रेजी प्रवक्ता ब्रह्मानंद ने बताया कि विद्यालय का परिणाम 76.14 प्रतिशत रहा है। जिनमें 7 मेरिट व 49 प्रथम श्रेणी में रहे हैं। विज्ञान संकाय में छात्र माधव रस्तोगी ने 460 अंक, कॉमर्स में देवांग रस्तोगी ने 444 और कला संकाय में पवन ने 418 अंक प्राप्त किए हैं। वोकेशनल विषय प्रभारी जितेंद्र यादव, हसला के जिला प्रधान हरीश यादव, रामोतार, कर्मबीर, सरिता व अनिल कुमार का परिणाम सराहनीय रहा। प्राचार्य रामचंद्र यादव व प्रवक्ता राजेंद्र चौहान ने सभी को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...