पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इज्तेमाई निकाह में 14 जोड़े बने हमसफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनी यूथ फाउंडेशन सोसायटी की ओर से दूसरा इज्तेमाई निकाह सम्मेलन अनंतपुरा में हुआ। इसमें 14 जोड़े एक दूसरे के हमसफर बने। निकाह मौलाना सईद मुख्तार साहब द्वारा पढ़ाया गया। कार्यक्रम की सरपरस्ती मोहम्मद गुलाम मस्त जीलानी शाह मदनी व मोहम्मद युनूस शाह मदनी बुरहानपुरी मध्यप्रदेश द्वारा की गई।

मौलाना सईद मुख्तार ने कहा कि सामूहिक निकाह सम्मेलन से फिजूलखर्ची बचती है, इसलिए सभी लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे बचने वाली राशि को बच्चों की शिक्षा में लगाना चाहिए। सम्मेलन में दूल्हा-दुल्हन कोटा व आसपास के इलाकों के थे। काजियों ने उनका निकाह पढ़ाया।

मीडिया प्रभारी अजहर पठान ने बताया कि दुल्हन को तोहफे मे डबल बैड, कूलर, अलमारी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन व घरेलू जरूरी सामान कमेटी की ओर से दिए गए। इसमें स्थानीय वार्ड पार्षद रजिया पठान व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मजीद कमांडो आदि मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता मोइनुद्दीन सागर ने की।

खबरें और भी हैं...